शारदा सहायक नहर में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, रात में मिले थे कपड़े

शारदा सहायक नहर में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, रात में मिले थे कपड़े

बाघराय/प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार चौकी अंतर्गत हवेली देवरपट्टी के पास शारदा सहायक नहर में 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उज्ज्वल यादव पुत्र राम कैलाश यादव, निवासी ग्राम भदशू, राम प्रसाद का पुरवा, पोस्ट किलाहनापुर के रूप में हुई है।
बताया गया कि उज्ज्वल यादव अपने नाना तुलसीराम यादव के घर फूलपुर आया हुआ था। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे शारदा सहायक नहर के पास उसके कपड़े मिले थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने किशोर के नहर में कूदने की आशंका जताई थी।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे हवेली देवरपट्टी के पास शारदा सहायक नहर में किशोर का शव ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होने की बात कही जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज