न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
पट्टी। आसपुर देवसरा पुलिस ने शनिवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय की कार्रवाई पूरी करते हुए उसे पेश करने की तैयारी शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सचिन कुमार हमराह सिपाही अरविंद यादव और परमहंस चौहान के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। साथ ही वांछित और वारंटी आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने नीलकमल उर्फ प्रिंस (23) पुत्र छोटेलाल निवासी विझला, थाना आसपुर देवसरा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में आसपुर देवसरा थाने में धोखाधड़ी, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त और कूटरचित दस्तावेजों से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट नंबर-दो, प्रतापगढ़ से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Comments
Post a Comment