25 सितंबर की महारैली के लिए कर्मचारी संगठनों ने दिया समर्थन

25 सितंबर की महारैली के लिए कर्मचारी संगठनों ने दिया समर्थन
प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 25 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित महारैली की सफलता के लिए गुरुवार को लोक निर्माण विभाग परिसर में राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद और अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता करुणेश सिंह ‘मुन्ना’ ने की, जबकि संचालन अटेवा के जिलाध्यक्ष सीपी राव ने किया।बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के बीच समन्वय और सहभागिता को लेकर चर्चा हुई। करुणेश सिंह ‘मुन्ना’ ने पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की ओर से समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा विषय है। संगठन के कर्मचारी महारैली में सहभागिता करेंगे।उप्र अमीन संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने भी कर्मचारी परिषद की ओर से समर्थन जताते हुए अधिक से अधिक कर्मचारियों से लखनऊ पहुंचने की अपील की। अटेवा के जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह ने सभी संगठनों के समर्थन के लिए आभार जताया। जिला संरक्षक डॉ. विनोद त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा कर्मचारियों के साथ उनके परिवारों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से भी जुड़ा है।जिलाध्यक्ष सीपी राव ने कहा कि महारैली में प्रतापगढ़ से अधिक से अधिक शिक्षक-कर्मचारी शामिल होकर एकजुटता प्रदर्शित करेंगे। बैठक में पार्वती विश्वकर्मा, विश्वदीप सिंह, विनोद कुमार, अखिलेश कुमार, प्रमोद कुमार मिश्र, राजेश कुमार मिश्र, शिवशंकर यादव, गिरिजेश कुमार, ओम प्रकाश यादव, राम शिरोमणि यादव, राजदेव सरोज, प्रवीन कुमार, अनिल कुमार, बाल गोविंद, छाया शुक्ला, पवन कुमार, मोहम्मद शकील, रमेश राव, संजय सरोज, प्रमोद गौतम, बसंत सरोज, अखिलेश सरोज, ओंकारनाथ और कृष्ण कुमार विश्वकर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज