एमडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार, 35.84 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
एमडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार, 35.84 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
बेलखरनाथ धाम।कंधई पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 35.84 ग्राम अवैध एमडी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नौ छोटी पारदर्शी पन्नियां, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों में पूरे भुलई निवासी सचिन तिवारी उर्फ दिलावर (20), गोगलापुर निवासी सिद्धार्थ शुक्ला (19) और तरदहा निवासी अश्वनी तिवारी (24) शामिल हैं।
तलाशी में सचिन के पास से 21.43 ग्राम, सिद्धार्थ के पास से 8.23 ग्राम और अश्वनी के पास से 6.18 ग्राम एमडी मिली। सचिन के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नौ छोटी पारदर्शी पन्नियां और पोको कंपनी का मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी में इस्तेमाल एचएफ डीलक्स बाइक भी कब्जे में ले ली।
थाना कंधई में तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment