रत्तूपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं की जांच की मांग को लेकर 4 सितंबर को जुटेंगे गौ भक्त,प्रवीण कुमार मिश्र ने लोगों से की पहुंचने की अपील, गौवंश की दुर्दशा के आरोपों की जांच की मांग,
रत्तूपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं की जांच की मांग को लेकर 4 सितंबर को जुटेंगे गौ भक्त,
प्रवीण कुमार मिश्र ने लोगों से की पहुंचने की अपील, गौवंश की दुर्दशा के आरोपों की जांच की मांग,
प्रतापगढ़।पट्टी नगर पंचायत पट्टी के रत्तूपुर स्थित कान्हा गौशाला में गौवंश की कथित दुर्दशा और व्यवस्थाओं को लेकर 4 सितंबर को गौ भक्तों के एकत्र होने का आह्वान किया गया है। प्रवीण कुमार मिश्र ने क्षेत्रवासियों और गौ भक्तों से शुक्रवार सुबह नौ बजे कान्हा गौशाला पहुंचने की अपील की है।प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि गौशाला में गौवंश की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मृत गौवंश को परिसर में दफन किए जाने की तस्वीरें और शिकायतें सामने आने का दावा करते हुए उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा, सम्मान और गौशाला की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आनी चाहिए।उन्होंने गौ भक्तों और क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से मौके पर पहुंचकर गौशाला की व्यवस्थाओं की जांच की मांग को आवाज देने की अपील की। आह्वान के अनुसार शुक्रवार 4 सितंबर को सुबह नौ बजे से रत्तूपुर स्थित कान्हा गौशाला में लोग एकत्र होंगे।
Comments
Post a Comment