बिना लिंक, संदेश और ओटीपी के खातों से 4.91 लाख रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज

बिना लिंक, संदेश और ओटीपी के खातों से 4.91 लाख रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़। साइबर ठगों ने बिना किसी लिंक, संदेश या ओटीपी के दो बैंक खातों से करीब 4.91 लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर रकम निकाले जाने का संदेश आने के बाद खाताधारक को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।सदहा थाना क्षेत्र के निवासी कैलाश नाथ पांडेय के आईसीआईसीआई बैंक की प्रतापगढ़ शाखा में बचत खाता और कानपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में चालू खाता है। पीड़ित के अनुसार, नौ सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच दोनों खातों से बिना किसी लिंक, संदेश या ओटीपी के कुल 4,91,616 रुपये निकाल लिए गए। शाम करीब पांच बजे मोबाइल पर रकम निकाले जाने का संदेश आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई।पीड़ित ने तत्काल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर दोनों खातों को बंद कराया। इसके बाद ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर रकम वापस दिलाने और साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर 11 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस खाते से रकम निकाले जाने के तरीके और लेनदेन से जुड़े विवरण की जांच कर रही है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज