सम्पूर्ण समाधान में 4 शिकायतों का निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान में 4 शिकायतों का निस्तारण
पट्टी। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम पूर्णेन्दु मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 165 शिकायती प्रार्थना यहां पर आए। जिनमें राजस्व से संबंधित 4 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा राजस्व के 76 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जबकि पुलिस के 28, विकास 12, समाज कल्याण 2 प्रार्थना पत्र सहित अन्य विभागों के प्रार्थना पत्र फरियाद लेकर आये लोगों द्वारा प्रस्तुत किए गये। जिनमें से राजस्व के चार प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष बाकी बचे 161 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया। इस दिवस पर तहसीलदार अजय कुमार संतोषी, नकल नबीस देश दीपक के साथ अन्य विभागों के आधिकारी व उनके मातहत मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज