81-बी फ्लाईओवर से बढ़ी परेशानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,जाम, कीचड़ और जलभराव से व्यापारी व राहगीर परेशान, आवागमन सुचारु कराने की मांग,

81-बी फ्लाईओवर से बढ़ी परेशानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

जाम, कीचड़ और जलभराव से व्यापारी व राहगीर परेशान, आवागमन सुचारु कराने की मांग,
प्रतापगढ़। निर्माणाधीन 81-बी फ्लाईओवर के चलते नया माल गोदाम मार्ग क्षेत्र में व्यापारियों और आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को लेकर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रभावित व्यापारी और स्थानीय नागरिक जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय से मिले। उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि 81-बी फ्लाईओवर का निर्माण लंबे समय से चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण नया माल गोदाम मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बारिश होने पर मार्ग पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इसका असर क्षेत्र के व्यापारियों के कारोबार पर भी पड़ रहा है।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि फ्लाईओवर निर्माण की वर्तमान स्थिति और उसके पूरा होने की संभावित समय सीमा की जानकारी प्रभावित लोगों को दी जाए। प्रभावित परिवारों और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। साथ ही आवागमन सुचारु रखने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल और प्रभावित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर फ्लाईओवर का कार्य जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष एवं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशु, विजय मिश्रा, अशोक द्विवेदी, मोहम्मद नफीस खान, आशीष शुक्ल, बैजनाथ यादव, मोहम्मद शकील, आशुतोष खरे, विश्व प्रताप सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश शुक्ल, बाबर, अख्तर मसूद, मोहम्मद शमशाद, राम अभिलाष शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, प्रदीप खत्री, अनिल विश्वकर्मा, मोहम्मद असलम, मोहम्मद रईस समेत बड़ी संख्या में प्रभावित लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज