जेआरएफ में 81वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर विपिन ने बढ़ाया जिले का मान

जेआरएफ में 81वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर विपिन ने बढ़ाया जिले का मान
आसपुर देवसरा। क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा निवासी विपिन सिंह पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र प्रताप सिंह ने रसायन विज्ञान विषय में नेट/जेआरएफ परीक्षा में 81वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। कठिन परिस्थितियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच पढ़ाई जारी रखते हुए विपिन ने मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह सफलता हासिल की।पहली बार नगर आगमन पर शुभचिंतकों और मित्रों ने उनका भव्य स्वागत किया। विनय सिंह की अगुवाई में आयोजित समारोह में गणमान्य लोगों, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी।विपिन सिंह ने अभावों के बावजूद शिक्षा के प्रति अपना समर्पण बनाए रखा। पिता के निधन जैसी कठिन परिस्थिति भी उनके हौसले को नहीं डिगा सकी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने लगातार मेहनत की और जेआरएफ में 81वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि विपिन की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो विपरीत परिस्थितियों में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।इस अवसर पर विनय सिंह, विकास सिंह, गौरव कुमार सिंह, पंकज सिंह, मनोज सिंह, यशवंत यादव, मोनू सिंह, बंटी गुप्ता, मनीष गुप्ता, कन्हैया रावत, सिद्धार्थ सिंह, रोशन खरवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज