नौकरी दिलाने के नाम पर 9.55 लाख रुपये की ठगी, प्रधानाचार्य और शिक्षक पर प्राथमिकी की मांग

नौकरी दिलाने के नाम पर 9.55 लाख रुपये की ठगी, प्रधानाचार्य और शिक्षक पर प्राथमिकी की मांग
पट्टी। क्षेत्र में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित फूलचंद पाण्डेय ने क्षेत्राधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।पूरे खिरोधर सरसतपुर निवासी फूलचंद पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि ग्राम गधियावां स्थित एक विद्यालय के प्रधानाचार्य व एक सहायक अध्यापक ने उनके पुत्र आलोक पाण्डेय को स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त कराने का झांसा दिया। आरोपियों ने पद और प्रभाव का हवाला देकर उनसे कुल 9,55,000 रुपये ऐंठ लिए।
पीड़ित के मुताबिक, 7 लाख रुपये नकद दिए गए थे, जबकि 2.55 लाख रुपये प्रधानाचार्य के बैंक खाते में डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर किए गए थे। धनराशि लेने के बाद भी न तो उनके पुत्र की नियुक्ति कराई गई और न ही पैसे वापस किए गए। बार-बार मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। पीड़ित का दावा है कि उनके पास बैंक स्टेटमेंट, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर 9.55 लाख रुपये की बरामदगी कराने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ हैं जांच के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज