सीएमओ के औचक निरीक्षण में कई स्वास्थ्यकर्मी मिले नदारद, प्रसव कक्ष की गंदगी पर जताई नाराजगी

सीएमओ के औचक निरीक्षण में कई स्वास्थ्यकर्मी मिले नदारद, प्रसव कक्ष की गंदगी पर जताई नाराजगी
बेलखरनाथ धाम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में कई स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया।प्रसव कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को वहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। गंदगी और अव्यवस्था देखकर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। प्रसव कक्ष में गंदी पड़ी बेबी ट्यूब और इधर-उधर रखी वार्म-अप मशीन को तत्काल बदलने तथा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की कड़ी हिदायत दी।
सीएमओ ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अक्टूबर-नवंबर में अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को क्रियाशील कर नसबंदी ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद तिवारी, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, लोकेश श्रीवास्तव, रेखा सरोज, गंगाराम, प्रवीण श्रीवास्तव, रमेश यादव, विवेक दुबे, संजय पटेल और बीएस स्वाती समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद करीब तीन बजे सीएमओ अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज