उधारी देने से मना किया तो दुकानदार को पीटा, बचाने आए भाई को भी नहीं बख्शा

उधारी देने से मना किया तो दुकानदार को पीटा, बचाने आए भाई को भी नहीं बख्शा
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव में बुधवार शाम उधारी देने से इनकार करना गुमटी दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधारी मांग रहे युवक ने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महोखरी गांव निवासी ननकू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गांव में गुमटी रखकर छोटी सी दुकान चलाता है। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उससे उधारी मांगने लगा। उधारी देने से मना करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।ननकू के शोर मचाने पर उसका भाई भारत मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। आरोप है कि युवक ने भारत के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों भाइयों ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज