किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़।अंतू थाना क्षेत्र के करौंदी चौराहा से पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश करने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंतू पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सचिन यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ घेराबंदी कर करौंदी चौराहा से हरिकेश वर्मा पुत्र विजयपाल वर्मा निवासी सराय कल्याण देव, थाना अंतू को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज