पीली नदी में मिला लापता बर्फ कारोबारी का शव, बाबूल की झाड़ियों में फंसा था
पीली नदी में मिला लापता बर्फ कारोबारी का शव, बाबूल की झाड़ियों में फंसा था
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी बर्फ कारोबारी रबीवंत शर्मा (35) का शव सोमवार शाम अतरौरा मीरपुर गांव के पास पीली नदी में बाबूल की झाड़ियों में फंसा मिला। वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से कहीं जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार शाम करीब चार बजे ग्रामीणों की नजर नदी में बाबूल की झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पहचान होने पर शव रविवंत शर्मा पुत्र रामफेर के रूप में हुई।रविवंत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां मालती देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment