हवा में असलहा लहराकर फायरिंग का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
हवा में असलहा लहराकर फायरिंग का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
आसपुर देवसरा। थाना क्षेत्र के सौराई गांव निवासी युवक का हवा में असलहा लहराकर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो में युवक फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। आसपास के लोगों ने वीडियो पुलिस को दिखाकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो की जानकारी होने पर उपनिरीक्षक रियाजुद्दीन अहमद ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मामले की जांच की। पूछताछ में वीडियो में फायरिंग कर रहे युवक की पहचान प्रवीण मिश्रा पुत्र स्व. अरुण मिश्रा निवासी सौराई के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष है और उसके इस कृत्य से आसपास के लोगों में भय का माहौल बना।
मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर पर आसपुर देवसरा थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो की जांच के साथ ही असलहे के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है जल्दी गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
Comments
Post a Comment