नौ देशी सुतली बम के साथ दो गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

नौ देशी सुतली बम के साथ दो गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
प्रतापगढ़। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नौ देशी सुतली बम और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर जैतीपुर कठार गांव निवासी दिलशाद (35) और शाहिद खान (26) को गिरफ्तार किया गया। दोनों थाना अंतू क्षेत्र के रहने वाले हैं।बरामदगी के आधार पर लालगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 345/2026 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लालगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 343/2026 में भी वांछित थे। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञानचंद्र तिवारी, बनवारी लाल पाल, रामनरेश समेत आरक्षी शिवम सिंह, शेख मोहम्मद साहिद, अमन यादव, सिकंदर पासवान, विशाल सोनकर और चालक आरक्षी विकास सिंह शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज