पागल कुत्ते ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर घायलरास्ते में अचानक झपटा कुत्ता, शरीर के कई हिस्सों में काटने से मची अफरातफरी

पागल कुत्ते ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर घायल

रास्ते में अचानक झपटा कुत्ता, शरीर के कई हिस्सों में काटने से मची अफरातफरी
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के हरिकापूरा गांव निवासी 65 वर्षीय रामदुलार विश्वकर्मा मंगलवार दोपहर पागल कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। कुत्ते के अचानक हमला करने से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बुजुर्ग को बचाया। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि रामदुलार विश्वकर्मा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे किसी काम से घर जा रहे थे। वह गांव के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक पागल कुत्ता उनके ऊपर झपट पड़ा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, कुत्ते ने उन्हें काटकर घायल कर दिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद गांव में भी लोगों में कुत्ते को लेकर दहशत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी के चिकित्सक डॉ. अखिलेश पटेल ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया है। उनका उपचार किया जा रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज