सदहा गांव में पानी के गड्ढे में गिरी युवती, युवक ने बचाई जान

सदहा गांव में पानी के गड्ढे में गिरी युवती, युवक ने बचाई जान
पट्टी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सदहा गांव के पास सड़क से पैदल जा रही एक युवती अचानक बेहोश होकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में गिरने की आवाज सुनकर पास स्थित राकेश तिवारी के घर के लोग मौके पर पहुंचे। राकेश तिवारी के पुत्र सत्यम तिवारी ने गड्ढे में उतरकर युवती को बाहर निकाला।
सत्यम ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरबी 5933 के कांस्टेबल दीपक तिवारी और चालक अरुण सिंह मौके पर पहुंचे। सत्यम तिवारी के सहयोग से पुलिसकर्मियों ने युवती को वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी अमित सिंह भी अस्पताल पहुंच गए।समाचार लिखे जाने तक युवती को होश नहीं आया था। इसके चलते उसकी पहचान और वह कहां की रहने वाली है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज