पट्टी एसडीएम पूर्णेंदु मिश्र का तबादला, सुनील कुमार को मिली जिम्मेदारी

पट्टी एसडीएम पूर्णेंदु मिश्र का तबादला, सुनील कुमार को मिली जिम्मेदारी
पट्टी। तहसील के उपजिलाधिकारी पूर्णेंदु मिश्र का बुधवार को तबादला कर दिया गया। जिलाधिकारी ने उन्हें जिला मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी के पद पर तैनाती दी है। वहीं, जिला मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात सुनील कुमार को पट्टी का नया एसडीएम बनाया गया है।पूर्णेंदु मिश्र ने पिछले वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में पट्टी एसडीएम का कार्यभार संभाला था। करीब 13 महीने के कार्यकाल के बाद उनका स्थानांतरण जिला मुख्यालय कर दिया गया। उनके स्थान पर अब सुनील कुमार पट्टी तहसील की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।तबादले के बाद पट्टी तहसील में नए एसडीएम की तैनाती को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सुनील कुमार के सामने तहसील क्षेत्र में राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण के साथ ही जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की जिम्मेदारी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज