अचानक भरभराकर गिरा नीम का पेड़, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा,आमापुर में हादसे के बाद खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुआ परिवार,
अचानक भरभराकर गिरा नीम का पेड़, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा,
आमापुर में हादसे के बाद खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुआ परिवार,
पट्टी। तहसील क्षेत्र के आमापुर गांव में शनिवार सुबह घर के सामने लगा नीम का पेड़ अचानक कच्चे दलान पर गिर गया। पेड़ गिरने से दलान में रखा गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।गांव निवासी राम केदार वर्मा के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर के सामने लगा नीम का पेड़ अचानक दलान पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरते ही दलान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई।
हादसे के बाद राम केदार वर्मा ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। जानकारी मिलने पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित ने बताया कि दलान क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
Comments
Post a Comment