गडौरी गांव के पास ई-रिक्शा रोककर चालक को पीटा, गंभीर घायल
गडौरी गांव के पास ई-रिक्शा रोककर चालक को पीटा, गंभीर घायल
पट्टी। गडौरी गांव के पास सोमवार को कुछ लोगों ने ई-रिक्शा रोककर चालक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में चालक के हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनंतपुर निवासी ई-रिक्शा चालक विजय श्याम शर्मा सोमवार को ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। आरोप है कि गडौरी गांव के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।इलाज के दौरान दोपहर करीब तीन बजे विजय श्याम ने बताया कि जमीन संबंधी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment