घर में घुसा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू,आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर किया रिलीज
घर में घुसा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू,
आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर किया रिलीज
पट्टी तहसील क्षेत्र के दाउदपुर गांव में मंगलवार रात करीब आठ बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब जिब्राइल के घर में कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को घर के अंदर देख परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना सर्प मित्र सिराज शेख गब्बर को दी।सूचना मिलते ही सर्प मित्र सिराज शेख गब्बर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक प्रयास करते हुए कोबरा का रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद आबादी से दूर ले जाया गया। वहां सुरक्षित स्थान पर उसे छोड़ दिया गया।कोबरा के घर से बाहर निकलने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, आसपास के लोगों ने भी सर्प मित्र के रेस्क्यू कार्य की सराहना की।
Comments
Post a Comment