कोतवाली कांड: किशोरी के पिता-भाई पर केस दर्ज होने से सवर्ण समाज में उबाल, निष्पक्ष जांच की मांग

कोतवाली कांड: किशोरी के पिता-भाई पर केस दर्ज होने से सवर्ण समाज में उबाल, निष्पक्ष जांच की मांग
*बेलखरनाथ धाम।* पट्टी कोतवाली परिसर में युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं। मृतक के पिता की तहरीर पर पीड़ित किशोरी के पिता व भाई पर हत्या और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से सवर्ण समाज में भारी नाराजगी है। निष्पक्ष जांच को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान तेज हो गया है।
मामला मोलनापुर गांव का है। पुलिस ने मृतक अर्जुन गौतम के पिता लल्लू राम की तहरीर पर किशोरी के पिता संतोष दुबे और भाई अनीश दुबे के खिलाफ एससी एसटी व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
इसी को लेकर अधिवक्ताओं और तमाम सामाजिक संगठनों का कहना है कि जब युवक ने कोतवाली परिसर के अंदर फांसी लगाई,तो किशोरी के पिता और भाई हत्या कैसे कर सकते हैं? यह जांच का विषय है। लोगों का आरोप है कि पुलिस अपने बचाव के लिए निर्दोषों को फंसा रही है।
इस मामले को लेकर बुधवार को पट्टी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और सवर्ण समाज के लोगों ने उप जिलाधिकारी पट्टी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज