महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से दो परिवार टूटने से बचे,दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत और समझाइश से दूर कराए गिले-शिकवे, साथ रहने पर बनी सहमति,
महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से दो परिवार टूटने से बचे,
दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत और समझाइश से दूर कराए गिले-शिकवे, साथ रहने पर बनी सहमति,
प्रतापगढ़। पारिवारिक विवाद में आपसी मतभेद दूर कर महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम ने दो परिवारों को टूटने से बचाया। दोनों पक्षों को प्रकोष्ठ में बुलाकर बातचीत और समझाइश के माध्यम से उनके बीच चल रहे विवाद का समाधान कराया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए महिला सहायता प्रकोष्ठ की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों को प्रकोष्ठ में बुलाया गया। प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ उपनिरीक्षक मीनाक्षी पांडेय ने दोनों पक्षों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आपसी समझ-बूझ से विवाद सुलझाने का प्रयास किया।
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के गिले-शिकवे दूर कराए गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए एक-दूसरे को समझने और साथ रहने पर सहमति जताई। सहमति बनने के बाद दंपती की सकुशल विदाई कराई गई।महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम का कहना है कि आपसी संवाद, विश्वास और समझ-बूझ के माध्यम से पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विवाद के कारण परिवार बिखरने से बच सकें।
Comments
Post a Comment