पट्टी कोतवाली में प्रेमी ने लगाई फांसी, एसपी समेत भारी फोर्स मौके पर
पट्टी कोतवाली में प्रेमी ने लगाई फांसी, एसपी समेत भारी फोर्स मौके पर
बेलखरनाथ धाम/प्रतापगढ़।कोतवाली परिसर में सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी, एडिशनल एसपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी लल्लू गौतम का बेटा अर्जुन 22 वर्ष गांव के ही एक सवर्ण समाज की लड़की को जून महीने में घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।जिस पर पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपित अर्जुन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।चार महीने बाद पट्टी
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को रविवार को दिल्ली से बरामद कर लिया और कोतवाली ले आई थी।चर्चा है कि सोमवार सुबह युवक ने कोतवाली परिसर में ही फांसी लगा ली। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उसे फंदे से उतारा और सीएचसी पट्टी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी ने दिए जांच के आदेश
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दीपक भूकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
युवक की मौत से कोतवाली में अफरा-तफरी का माहौल है।
लड़की के मामले पहले भी जेल जा चुका है मृतक अर्जुन*
प्रतापगढ़/बेलखरनाथ धाम
तीन वर्ष पहले मृतक अर्जुन ने फतनपुर थाना क्षेत्र के तर्रोईडीह गांव में एक लड़की के घर रात में पकड़ा गया था। वहां ग्रामीणों ने उसे घेर कर रात में उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फतनपुर पुलिस उसे थाने ले गई और उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जिसमें वह कई महीनो तक जेल में रहा। जेल से रिहा होने के बाद उसने यह दूसरी घटना मई महीने के आसपास पड़ोस के ही एक सवर्ण परिवार के साथ कर दिया था।
इनसेट।
डीजे साउंड बजाता था मृतक
बेलखरनाथ धाम। प्रतापगढ़
गांव के ही एक डीजे पर वह काम करता था। उसके पूरे परिवार के लोग भी मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। पिता लल्लू व बड़ा भाई भी मजदूरी करते हैं। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। बहन कंचन व बड़े भाई कमलेश की शादी हो चुकी है। उसकी मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
इनसेट
आखिर कोतवाली में कैसे लगाई फांसी इलाके में चर्चा
प्रतापगढ़।मृतक अर्जुन ने आखिर कोतवाली में फांसी कैसे लगा ली इस बात की चर्चा इलाके में जोरों पर हो रही है। चर्चा है प्रेमी व प्रेमिका को रविवार भोर में पुलिस ने कोतवाली लाई थी। लेकिन सोमवार सुबह प्रेमी ने कोतवाली परिसर में ही फांसी लगा ली। इस बात की चर्चा इलाके में तरह-तरह की हो रही है।
Comments
Post a Comment