दूसरे दूल्हे के साथ हुआ निकाह, बारात बैरंग वापस, प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड से पट्टी के रायपुर में आई थी बारात ,

दूसरे दूल्हे के साथ हुआ निकाह, बारात बैरंग वापस,

 प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड से पट्टी के रायपुर में आई थी बारात ,
प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र के रायपुर गाँव में शुक्रवार की शाम प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड मोहल्ला से आई बारात में हंगामा हो गया। यहां से बैरंग दूल्हे के साथ बारातियों को वापस लौटना पड़ा। जबकि दूसरे दूल्हे के साथ लड़की का निकाह कराया गया।
पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र से सटे ग्राम पंचायत रायपुर निवासी युवक ने अपने पुत्री का विवाह बेगम वार्ड निवासी युवक के पुत्र के साथ तय किया था। निर्धारित तिथि पर शुक्रवार की शाम बारात आई। शाम को जब सभी लोग यहां पहुंचे तो सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन दो बात को लेकर मामला बिगड़ गया। 
आरोप था कि दूल्हे की उम्र लगभग 42 साल है, जबकि लड़की की उम्र 20 साल की है। इसी के साथ दूल्हा बनकर आए युवक का विवाह पहले भी हुआ था लेकिन वह चोरी से यहां दूसरा विवाह रचाने की तैयारी में लगा हुआ था।
जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की पक्ष के अन्य लोगों को हुई तो वह लोग भड़क गए। पंचायत में बात नहीं बनी। बाद में बारात लेकर आए लोग यहां से वापस ही जाना मुनासिब समझें।
 आखिरकार बिना खना, स्वागत सत्कार के ही बाराती यहां से वापस दूल्हे के साथ जिला मुख्यालय चले गए। बाद में पट्टी नगर निवासी युवक के पुत्र के साथ उस दुल्हन का निकाह कराया गया। इसको लेकर लोगों में तमाम तरह की चर्चा रही।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज