योगेश प्रताप सिंह ने जीता ‘अजगरा महान संवाद’ का जोनल ताज,कड़े मुकाबले में आस्था द्विवेदी दूसरे, खुशी पांडेय तीसरे और इंद्र प्रताप त्रिपाठी रहे चौथे स्थान पर

योगेश प्रताप सिंह ने जीता ‘अजगरा महान संवाद’ का जोनल ताज,

कड़े मुकाबले में आस्था द्विवेदी दूसरे, खुशी पांडेय तीसरे और इंद्र प्रताप त्रिपाठी रहे चौथे स्थान पर
आसपुर देवसरा क्षेत्र के भरोखन गांव में प्रश्न, तर्क, प्रतिप्रश्न और संवाद की रोचक श्रृंखला के बीच बुधवार को बेनी प्रसाद सिंह सोमवंशी महाविद्यालय, भरोखन में आयोजित ‘अजगरा महान संवाद-2026’ की जोनल प्रतियोगिता में नगर पंचायत रामगंज के योगेश प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान हासिल कर जोनल विजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में पट्टी, आसपुर देवसरा, बाबा बेलखरनाथधाम और मंगरौरा विकासखंडों के विजेताओं के साथ नगर पंचायत पट्टी, रामगंज, ढकवा, पृथ्वीगंज, रानीगंज, सुवसा एवं कोहड़ौर के विजेताओं समेत कुल 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में आस्था द्विवेदी ने दूसरा, खुशी पांडेय ने तीसरा और इंद्र प्रताप त्रिपाठी ने चौथा स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। पहले चरण में प्रतिभागियों से दो-दो प्रश्न पूछे गए। दूसरे चरण में ‘यक्ष प्रश्न’ के माध्यम से प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के बीच सामूहिक प्रतिप्रश्न और संवाद हुआ। अंतिम चरण में नागपंचमी पर्व पर गुड़िया पीटने की परंपरा और ‘बेटी बचाओ’ से जुड़ी नैतिक दुविधा पर प्रतिभागियों से विचार मांगे गए। सभी 11 प्रतिभागियों ने विषय पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। तर्क, अभिव्यक्ति, वैचारिक स्पष्टता और संवाद कौशल के आधार पर निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किया।निर्णायक मंडल में इंटर कॉलेज के नौ प्रवक्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में पीडी दयाराम यादव, बीडीओ पट्टी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और बीडीओ आसपुर देवसरा राजीव पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम का समन्वय और संचालन ग्राम विकास अधिकारी सुनील पांडेय ने किया।जोनल चरण में चयनित चारों प्रतिभागी अब जनपद स्तरीय अगले चरण में प्रतिभाग करेंगे। यहां जिले के अन्य तीन जोन से चयनित चार-चार प्रतिभागी भी शामिल होंगे। कुल 16 प्रतिभागियों के बीच मुकाबला होगा, जिसमें से आठ प्रतिभागियों का चयन ‘अजगरा अष्ट’ के अंतिम चरण के लिए किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज