विवाहिता ने चिलबिल के पेड़ में फंदा लगाकर दी जान, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप
विवाहिता ने चिलबिल के पेड़ में फंदा लगाकर दी जान, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप
प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी कला गांव निवासी तबस्सुम पत्नी जाहिद ने बुधवार दोपहर करीब 11:40 बजे मायके में घर के समीप चिलबिल के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। बहन सोनम और पूनम ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।मायके वालों का आरोप है कि तबस्सुम को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। तीन दिन पहले उसका भाई उसे ससुराल कुटिया राइन से मायके लेकर आया था। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें बड़ा बेटा पांच वर्ष, दूसरा तीन वर्ष और तीसरा करीब डेढ़ वर्ष का है। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मायके वालों ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने का आरोप लगाया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment