पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप मिश्रा (बाबा मिश्रा) जी की पुण्यतिथि पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीसीसी सदस्य एवं जिला महासचिव इरफान अली के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा मिश्र जी उत्तर प्रदेश से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं, जो 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होंने संसद के उच्च सदन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और भारतीय युवा कांग्रेस की एडवाइजरी कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे। वे प्रतापगढ़ जनपद के रामनगर अठगवां गांव के निवासी थे l
पीसीसी सदस्य एवं जिला महासचिव इरफान अली ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि _"बाबा मिश्रा जी गरीबों के मसीहा थे। कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को मजबूत करने एवं गरीबों की सेवा करने में बिता दिया। आज हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।"_
इस अवसर पर जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य रोहित कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता एवम पूर्व महासचिव संतोष तिवारी, एडवोकेट बालेन्दु मिश्र, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, करुणा शंकर मिश्र,आशिक अली, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गौतम, घनश्याम मुन्ना लाल यादव,मीरादेवी गौतम, राम मनोहर गौतम, नूर आलम, सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment