अधिवक्ताओं में आक्रोश, तहसील-रजिस्ट्री आफिस में तालाबंदी

अधिवक्ताओं में आक्रोश, तहसील-रजिस्ट्री आफिस में तालाबंदी
पट्टी/बेलखरनाथ धाम। प्रतापगढ़ 
कोतवाली परिसर में युवक की संदिग्ध मौत मामले में ब्राह्मण परिवार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर दी। डीएम के आने तक अनवरत हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी की अगुवाई में सुबह 10:30 बजे बार भवन में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोतवाली में हुई घटना दुखद है। इसके विरोध में तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय बंद करा दिया गया। इस दौरान तहसील गेट से रजिस्ट्री तक पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगे।
बार अध्यक्ष ने कहा कि कोतवाली में हुई घटना हत्या है, आत्महत्या नहीं। पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए सवर्ण और दलित को लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग की। इस दौरान दिलीप मिश्रा, रवी सिंह, नंदन चतुर्वेदी, अंबरीश तिवारी, अंजनी शुक्ल, शुभम सांडिल्य सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
इनसेट।
*भारतीय युवा संगठन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, थाना प्रभारी पर केस की मांग*
बेलखरनाथ धाम। प्रतापगढ़ 
पट्टी कोतवाली कांड को लेकर भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) ने भी मोर्चा खोल दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने एसडीएम पट्टी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि निर्दोष ब्राह्मण परिवार का नाम मुकदमे से वापस लिया जाए और तत्कालीन थाना प्रभारी पर नामजद मुकदमा दर्ज हो।
संगठन ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत की निष्पक्ष जांच के बजाय निर्दोष परिवार को उलझाना गलत है। मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान अनुज प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज