बाढ़ में चार शवों को नदी से निकालने वाले एसएसबी अधिकारी अरुण पांडेय सम्मानित,नेपाल में बाढ़ के दौरान राहत-बचाव अभियान का किया नेतृत्व, गंडक नदी क्षेत्र में लगातार रखी निगरानी

बाढ़ में चार शवों को नदी से निकालने वाले एसएसबी अधिकारी अरुण पांडेय सम्मानित,

नेपाल में बाढ़ के दौरान राहत-बचाव अभियान का किया नेतृत्व, गंडक नदी क्षेत्र में लगातार रखी निगरानी

प्रमोद मिश्रा 
प्रतापगढ़। पट्टी क्षेत्र के जलालपुर उड़ै़याडीह निवासी और एसएसबी की 22वीं वाहिनी में निरीक्षक (सामान्य) के पद पर तैनात अरुण कुमार पांडेय ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए अधिकारियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बाढ़ के दौरान उत्पन्न आपदा की स्थिति को देखते हुए एसएसबी ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय के निर्देशन में एसएसबी की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने गंडक नदी क्षेत्र में अभियान चलाकर चार शवों को बरामद कर सुरक्षित बाहर निकाला। अभियान के दौरान जवानों ने संवेदनशील नदी क्षेत्रों में लगातार निगरानी भी बनाए रखी।बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी एसएसबी की सतर्कता जारी है। गंडक नदी और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में जवान दूरबीन से लगातार निगरानी कर रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए टीमों को तैयार रखा गया है।अरुण कुमार पांडेय के सराहनीय कार्य की अधिकारियों ने प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मान मिलने से एसएसबी जवानों का उत्साह बढ़ा है। अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए एसएसबी पूरी तरह मुस्तैद है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज