देवकली तालाब पर अतिक्रमण का आरोप, नाली पर गेट लगाने से बढ़ी जलभराव की समस्या

देवकली तालाब पर अतिक्रमण का आरोप, नाली पर गेट लगाने से बढ़ी जलभराव की समस्या
प्रतापगढ़।शिवजीपुरम मोहल्ले के करीब 100 घरों के जलनिकासी मार्ग में कथित अतिक्रमण से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि देवकली तालाब की ओर जाने वाली नाली पर एक व्यक्ति ने दोबारा जाली और लोहे का गेट लगा दिया है। बारिश के दौरान गेट में कूड़ा-कचरा फंसने से नाली का पानी रुक रहा है और घरों में जलभराव की स्थिति बन रही है।मोहल्लेवासियों के मुताबिक करीब 25 वर्षों से शिवजीपुरम के घरों का पानी नगर पंचायत और बाद में नगर पालिका की ओर से बनाई गई नाली के जरिए देवकली तालाब में जाता रहा है। पिछले वर्ष होली से पहले नाली में मिट्टी-पत्थर डालकर उसे बाधित किए जाने से लोगों के घरों और सेप्टिक टैंक में पानी भरने लगा था। सड़क पर जलभराव होने से आसपास के निजी विद्यालयों में आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हुई थी।मोहल्लेवासियों ने तत्कालीन जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम, कानूनगो, लेखपाल और नगर पालिका के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कई बार जांच और नाप-जोख की थी। लोगों के अनुसार बाद में नाली को खुलवाया गया और नगर पालिका की ओर से वहां पक्की नाली का निर्माण कराया गया। 30 जून 2025 को दोनों पक्षों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में समझौता भी हुआ था। मोहल्लेवासियों का दावा है कि इसमें नाली पर अतिक्रमण न करने और संबंधित बाउंड्री हटाने की बात तय हुई थी।
आरोप है कि 29 अगस्त 2026 को फिर उसी नाली पर जाली और लोहे का गेट लगा दिया गया। मोहल्लेवासियों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।इसके बाद दो सितंबर को मोहल्लेवासी एसडीएम सदर के कार्यालय पहुंचे और जलभराव की समस्या को लेकर प्रार्थनापत्र दिया। एसडीएम ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए और लेखपाल को मौके पर जाकर नाली से अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि अभी तक मौके पर कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि गेट पर मोहल्ले की ओर से ताला भी लगा दिया गया है।मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से नाली को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने और जलनिकासी बहाल कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के बीच नाली में कूड़ा-कचरा फंसने से पानी घरों में पहुंच सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी और नगर पालिका प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज