तेज हवा और बारिश से धान की फसल बर्बाद होने की आशंका, कच्चे मकानों पर मंडराया खतर

तेज हवा और बारिश से धान की फसल बर्बाद होने की आशंका, कच्चे मकानों पर मंडराया खतर
प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र के इलाके में शुक्रवार से शुरू हुई तेज हवा और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार की सुबह से भी रुक-रुककर तेज हवा के साथ बारिश जारी रहने से खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। कई स्थानों पर धान की फसल तेज हवा के कारण खेतों में गिर गई है।किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में लगातार बारिश और तेज हवा से फसल के गिरने के साथ ही दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।हंसराज, सूरज वर्मा, मनोज, जगदीश, विनोद, रविंद्र और दीपक सिंह समेत अन्य किसानों ने बताया कि बारिश और हवा के कारण धान की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में पानी भरने से भी फसल प्रभावित हो रही है। वहीं लगातार बारिश के चलते गांवों में बने कच्चे मकानों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। इससे कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों में भय का माहौल है। किसानों ने प्रशासन से बारिश और तेज हवा से हुए फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज