नवनिर्मित थाना कोहंडौर का डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन, शुरू हुआ कामकाज

नवनिर्मित थाना कोहंडौर का डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन, शुरू हुआ कामकाज
प्रतापगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और लोगों को स्थानीय स्तर पर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को नवनिर्मित थाना कोहंडौर का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने फीता काटकर थाना भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही नए थाना परिसर से पुलिस ने कार्य शुरू कर दिया।उद्घाटन के बाद डीएम और एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साफ-सफाई और अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।एसपी दीपक भूकर ने थाना पुलिस को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता और संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी कोहंडौर समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नए थाने के संचालन से क्षेत्र के लोगों को पुलिस संबंधी शिकायतों और मामलों के निस्तारण के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज