सड़क हादसे में घायल गोविंदपुर निवासी युवक की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल गोविंदपुर निवासी युवक की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत
प्रतापगढ़।शुक्रवार को दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिनमें एक युवक की प्रयागराज में इलाज के बाद मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज अभी भी प्रयागराज में चल रहा है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी लल्लू वर्मा 42 वर्ष पुत्र राम लखन वर्मा शुक्रवार की दोपहर पट्टी बाजार से साइकिल से घर जा रहे था। गोविंदपुर मोड पर सामने से आ रहे बाइक चालक अनुराग पुत्र सतीश गौतम की अपाचे बाइक से टक्कर हो गई थी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे । दोनों घायलों को प्रयागराज में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा था। जहां पर शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान लल्लू वर्मा की मौत हो गई। जबकि अनुराग का इलाज प्रयागराज की एक प्राइवेट नर्सिंग होम में अभी भी चल रहा है। लल्लू वर्मा की मौत से घर पर कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां प्रेमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने अपाचे बाइक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी प्रमिला देवी, बेटे सत्यम 17 वर्ष,कृष्ण 5 वर्ष, बेटी श्रुति 13 वर्ष, श्रेया 8 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान लालमणि सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम तक घर शव लाया जाएगा।
Comments
Post a Comment