चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
कुंडा। कुंडा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।लरू गांव निवासी शिव प्रसाद पटेल ने नौ सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह आठ सितंबर को मनगढ़ मंदिर में दर्शन करने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मंदिर के स्टैंड पर खड़ी की थी। दर्शन के बाद लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने सराय भागमानी गांव निवासी विवेक यादव (27), संजय यादव (31) और विकास यादव (19) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनय वर्मा के साथ कांस्टेबल विनोद कुमार, अतुल और प्रवीण कुमार शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज