तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा युवक,चिलबिला चौराहे पर हादसे के बाद बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया,

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा युवक,

चिलबिला चौराहे पर हादसे के बाद बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया,
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला चौराहे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पट्टी की ओर जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुलायम यादव बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया कि सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही प्राइवेट बस चिलबिला चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान बस की टक्कर बाइक से हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बस को रोक लिया और चालक को भी पकड़ लिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, बस के आगे की नंबर प्लेट लोहे के एंगल से ढकी हुई थी। वहीं पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी होने की बात भी सामने आई। इससे वाहन की नंबर प्लेट को लेकर यातायात नियमों के पालन पर सवाल उठने लगे।
इसी बीच क्षेत्र में गश्त कर रहे चिलबिला पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस और चालक को कब्जे में लेकर चिलबिला चौकी पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज