न्यायालय के वारंट पर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा,कंधई पुलिस ने घर के पास से किया गिरफ्तार, लंबे समय से वारंट था जारी,
न्यायालय के वारंट पर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा,
कंधई पुलिस ने घर के पास से किया गिरफ्तार, लंबे समय से वारंट था जारी,
प्रतापगढ़।कंधई पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में कंधई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव हमराह पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में वारंटी अनीश पुत्र स्वर्गीय नजीर अपने घर के पास मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रामपुर कुर्मियान निवासी अनीश (55) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के बारे में जानकारी देते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम, प्रतापगढ़ की अदालत से विशेष विचारण संख्या 800010/2010 में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव और मुख्य आरक्षी राजेंद्र प्रसाद शामिल रहे।
Comments
Post a Comment