गड्ढों में तब्दील हुई कल्लू नगर-आमापुर सड़क, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें,ढांढर होकर आमापुर जाने वाले मार्ग की हालत जर्जर, बारिश में गड्ढों में भर जाता है पानी,

गड्ढों में तब्दील हुई कल्लू नगर-आमापुर सड़क, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें,

ढांढर होकर आमापुर जाने वाले मार्ग की हालत जर्जर, बारिश में गड्ढों में भर जाता है पानी,
प्रतापगढ़। कल्लू नगर चौराहे से ढांढर होते हुए आमापुर जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग भाटीखुर्द, भाटीकला, पूरे दलपतशाह, दुकरा और आमापुर समेत कई गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों के लिए बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने का यह प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने पर सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचते हैं। रात के समय स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते।ग्रामीणों संदीप ओझा, रमेश वर्मा, विश्राम वर्मा, रामाश्रय सिंह, मृत्युंजय तिवारी और शेखर गुप्ता ने बुधवार दोपहर करीब दो बजे उच्च अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज