पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत, कई थानों की फोर्स तैनात

पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत, कई थानों की फोर्स तैनात
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी एक युवक की सोमवार को पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।युवक की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।एहतियातन कई थानों की पुलिस फोर्स को युवक के घर और आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया है। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश की स्थिति बताई जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज