नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
प्रतापगढ़।लालगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को लालगंज पुलिस ने बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक भुवाल सिंह यादव हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी अपने घर ग्राम डाल का पुरवां मजरे असरही में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी रामू पुत्र जोखू को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भुवाल सिंह यादव, सिपाही आशीष गुप्ता और आरक्षी विजय कुमार पटेल शामिल रहे।
Comments
Post a Comment