भैंस से टकराई बाइक, टाइल्स मैकेनिक घायल

भैंस से टकराई बाइक, टाइल्स मैकेनिक घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्रके महदहा गांव के पास शनिवार शाम सड़क पर अचानक भैंस आ जाने से बाइक सवार टाइल्स मैकेनिक घायल हो गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सुल्तानपुर जनपद के उचहरा गांव निवासी आदित्य मौर्य टाइल्स लगाने का काम करता है। इन दिनों वह प्रतापगढ़ जनपद के सरबजीतपुर गांव में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे वह जरूरी काम से बाइक से अपने घर जा रहा था। महदहा गांव के पास पहुंचते ही अचानक सड़क पर भैंस आ गई। बाइक की भैंस से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर लगने के बाद आदित्य बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती आदित्य ने बताया कि वह जरूरी काम से घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर भैंस आ जाने से हादसा हो गया।चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज