प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मरीजों को बांटे फल
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मरीजों को बांटे फल
पट्टी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में मरीजों को फल वितरित किए गए। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल बांटकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस दौरान बताया गया कि एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य शिविर, नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरपी भारती, डॉ. नीरज सिंह, मीडिया प्रभारी विनोद पांडे, पंकज सिंह राजू, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment