आबादी की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, एसडीएम से लगाई गुहार
आबादी की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, एसडीएम से लगाई गुहार
प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र के धुई गांव में आबादी की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। एक महिला ने पड़ोसी पर जमीन में हेरफेर कर कब्जा करने और अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। पीड़िता ने मौके की जांच कराकर निर्माण कार्य रुकवाने और न्याय दिलाने की मांग की है।धुई गांव निवासी सुशीला ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने पड़ोसी निरंकार पुत्र खरभान के साथ आपसी और सामाजिक सहमति से आबादी की जमीन का अदल-बदल किया था। आरोप है कि इसके बाद निरंकार ने उसकी आबादी की जमीन पर निर्माण करा लिया। अब वह अपनी पुरानी आबादी की जमीन पर भी जबरन निर्माण कार्य करा रहा है।पीड़िता के अनुसार, उसने निर्माण कार्य का विरोध किया तो विपक्षी मारपीट पर आमादा हो गए। महिला का कहना है कि जमीन के अदल-बदल के दौरान हुई पंचायत में गांव के कई लोग मौजूद थे, जो पूरे मामले के गवाह हैं और जरूरत पड़ने पर बयान देने को तैयार हैं।
पीड़िता ने एसडीएम से मांग की है कि मामले की स्थलीय जांच कराकर उसकी भूमि पर किए जा रहे निर्माण को तत्काल रुकवाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।तहसीलदार संतोष कुमार संतोषी ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराई जा रही है।
Comments
Post a Comment