राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,अंबेडकर चौराहे पर जुटे कार्यकर्ता, एफआईआर वापस लेने की मांग; भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,
अंबेडकर चौराहे पर जुटे कार्यकर्ता, एफआईआर वापस लेने की मांग; भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,
प्रतापगढ़। उत्तराखंड के हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे पर जुटे और एफआईआर निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया। कार्यकर्ताओं ने इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी करोड़ों लोगों की आवाज हैं, जिन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय से वंचित रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित, पिछड़े, आदिवासी, गरीब और वंचित समाज के अधिकारों की बात करने पर भाजपा सरकार और उसके नेता राहुल गांधी की आवाज दबाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना डरे सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे।निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान और जातिवादी छुआछूत के मामले में 20 दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।प्रदर्शन में वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, राम शिरोमणि वर्मा, विजय शंकर त्रिपाठी, मासूम हैदर, मोहम्मद इश्तियाक, इंद्रानंद तिवारी, मौलाना वाहिद, प्रशांत सिंह प्रिंशु, सुनीता सिंह पटेल, सरोज कश्यप, राम रतन तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment