उडैयाडीह बाजार में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पीने से युवक की हालत बिगड़ीफूड विभाग ने भरा सैंपल सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही है मामले की जांच
उडैयाडीह बाजार में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पीने से युवक की हालत बिगड़ी
फूड विभाग ने भरा सैंपल सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही है मामले की जांच
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह बाजार में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पीने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई।पीड़ित युवक को पेट में तेज दर्द व चक्कर तथा उल्टी शुरू होने लगी। पीड़ित युवक के साथ रहे एक युवक की सूचना पर पर डायल-112 पुलिस और फूड विभाग की टीम ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी रवि गुप्ता अपने एक दोस्त के साथ कही जा रहा था। रवि ने उडैयाडीह बाजार में सोमवार दोपहर स्थानीय दुकान से एक ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदी थी।कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद ही युवक को घबराहट, पेट दर्द और उल्टी होने लगी। साथ रहे युवक ने देखा तो बोतल पर एक्सपायरी डेट थी।
युवक की तबीयत बिगड़ता देख आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और डायल-112 को सूचना दी। और पीड़ित युवक का बयान दर्ज किए।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फूड सेफ्टी विभाग पट्टी के संतोष कुमार दुबे टीम के साथ उडैयाडीह बाजार पहुंचे और संबंधित दुकान में रखी उसी ब्रांड की अन्य कोल्ड ड्रिंक की बोतलों की जांच की और सैंपल सील कर लैब भेज दिया। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उडैयाडीह बाजार में कई दुकानदार एक्सपायरी डेट के सामान को कम दाम में बेच रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से बाजार में अभियान चलाकर जांच कराने की मांग की है।
Comments
Post a Comment