पट्टी पुलिस पर पूर्व मंत्री मोती सिंह का बड़ा हमला: बोले- "हत्या के बाद लटकाया गया शव,पट्टी कोतवाल और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग, कहा- दुबे परिवार को फंसाना दूसरा अपराध,

पट्टी पुलिस पर पूर्व मंत्री मोती सिंह का बड़ा हमला: बोले- "हत्या के बाद लटकाया गया शव,

पट्टी कोतवाल और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग, कहा- दुबे परिवार को फंसाना दूसरा अपराध,
बेलखरनाथ धाम।मोलनापुर कांड में पट्टी कोतवाली परिसर में दलित युवक की मौत का मामला अब सियासी तूल पकड़ने लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने पट्टी पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक खबर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के बाद शव को लटकाए जाने की बात सामने आ रही है।उन्होंने आशंका जताई कि युवक की हत्या के बाद उसके शव को लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि अंतिम पुष्टि मूल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।
मोती सिंह ने कहा कि इस मामले में पीड़ित दुबे परिवार को ही एफआईआर में नामजद करना पुलिस का दूसरा अपराध है। जिस एफआईआर पर तत्कालीन कोतवाल आनंद पाल सिंह के हस्ताक्षर हैं, उसी मामले में उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने चौकी प्रभारी कमलेश यादव समेत अन्य दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व मंत्री ने प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक पर भरोसा जताते हुए कहा कि एसपी न्यायप्रिय अधिकारी हैं, उनसे उम्मीद है कि वह निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज