समाजवादी पार्टी कार्यालय, मीराभवन प्रतापगढ़ पर मासिक बैठक सम्पन्न हुई
समाजवादी पार्टी कार्यालय, मीराभवन प्रतापगढ़ पर मासिक बैठक सम्पन्न हुई
प्रतापगढ़।गुरुवार को मीरा भवन स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में मुख्य एजेंडा बीएलए, बूथ कमेटियों के गठन एवं सदस्यता अभियान सहित गांव-गांव PDAपंचायत करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सुझाव भी मांगे गए।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत संघर्ष की आधारशिला है। प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य तेज किया जाये। बीएलए एवं बूथ कमेटियों को प्रभावी बनाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाय। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और PDA की भागीदारी को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर संगठन को और मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गुलफाम खान, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, बबलू पाल, शहरे आलम, धीरज यादव, तकदीरूद्दीन, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मनीष पाल, महिमा गुप्ता, राघवेन्द्र कुमार, रितेश सिंह सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment