न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट पर वारंटी गिरफ्तार

न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट पर वारंटी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में आसपुर देवसरा पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जलपा नहर तिराहे के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत मुकदमा दर्ज था और न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस के अनुसार, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अनुराग मिश्रा (52) निवासी रूपनपुर (औरंगाबाद), पोस्ट सैफाबाद को जलपा नहर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। वारंट की जानकारी देने के बाद पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रियाजुद्दीन अहमद समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज