अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
पट्टी।आसपुर देवसरा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को तेलियानी की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण के मामले में वांछित आरोपी तेलियानी की पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर उपनिरीक्षक संजय कुमार और कांस्टेबल प्रवेश चौहान ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधईसराय गांव निवासी राजन सिंह पुत्र कमलेश सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष है और वह अपहरण से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज